फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में चोरों का धावा, लाखों की चोरी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jun 2024 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड पर फाटक के पास चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम से नगदी समेत लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने छत के रास्ते कूमल कर गोदाम में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन
Hapur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड पर फाटक के पास चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम से नगदी समेत लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने छत के रास्ते कूमल कर गोदाम में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बनखंडा निवासी अरुण त्यागी के अनुसार उनका कुचेसर रोड चौपला पर रेलवे फाटक के पास वंशिका ट्रेडर्स के नाम से कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। जिसमें हापुड़ के अहाता उग्रसेन निवासी अमित गोयल साझीदार है। बुधवार की शाम को दोनो गोदाम का ताला लगाकर अपने घर चले गए। सुबह जब गोदाम का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला टूटा पड़ा था। बताया गया कि चोर छत के रास्ते कूदकर गोदाम में पहुंचे। गल्ले से चोर 1.65 लाख रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

पीड़ित ने बताया कि पिछले वर्ष 5 अगस्त भी चोरो ने गोदाम में चोरी की थी जिसका पर्दाफाश नहीं हो सका। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें