फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतादेई-लालपुर के ग्रामीण खुद लगा रहे पहरा

Sat, 09 Jul 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
animals - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के सीतादेई-लालपुर के ग्रामीण पशु चोरों से परेशान हैं। चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि यहां के लोग खुद रात को पहरा लगा रहे हैं। दोनों गांवों में एक सप्ताह के दौरान कई पशुओं की चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं बढ़ने से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार सीतादेई और लालपुर गांव आसपास हैं। दोनों गांवों से एक सप्ताह के भीतर कई पशु चोरी किए जा चुके हैं।

कई बार ग्रामीण देहात पुलिस से गांवों में गश्त बढ़ाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहंी हुई। थक हारकर ग्रामीण खुद रात को गांव में बारी-बारी से पहरा लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीणों की मुस्तैदी से गांव में पशु चोरों का आतंक कम हो गया है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि पशु चोरी की घटना के बाद गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ग्रामीण भी सुरक्षा की दृष्टि से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें