फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख का जबरा फैन: डंकी फिल्म की दीवानगी में बुक किया पूरा सिनेमा हॉल, पोस्टर को दूध से नहलाया; बांटी मिठाई

Thu, 21 Dec 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

Dunki: हापुड़ के आवास विकास निवासी वसीम खान ने अपना फैन क्लब बना रखा है, जिसका नाम भी उसने शाहरुख खान के नाम पर एसआरके रखा है। वसीम खान ने बताया कि वह बचपन से उनका बहुत बड़ा फैन है। 
विज्ञापन
डंकी फिल्म के लिए बुक किया पूरा सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की डंकी फिल्म गुरुवार को पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख के फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हापुड़ में शाहरुख खान का एक ऐसा फैन सामने आया है, जिसने शाहरुख की इस फिल्म के लिए सिनेमा हॉल की पूरी 260 सीटें बुक कराई और शाहरुख के सभी फैन्स को अपनी ओर से फ्री में फिल्म दिखाई है। शाहरुख खान के पोस्टर को दूध से नहलाया भी गया।

विज्ञापन

हापुड़ के आवास विकास निवासी वसीम खान ने अपना फैन क्लब बना रखा है, जिसका नाम भी उसने शाहरुख खान के नाम पर एसआरके रखा है। वसीम खान ने बताया कि वह बचपन से उनका बहुत बड़ा फैन है। उनके द्वारा शाहरुख खान के पोस्टर बनवाए गए हैं। उनके पोस्टरों को दूध से नहलाया गया और मिठाई बांटी गई। 
विज्ञापन

सिनेमा हॉल की सभी सीटों को बुक कराकर अपने दोस्तों और उन सभी लोगों को फिल्म दिखाने के लिए लेकर आये हैं, जो शाहरुख के फैन हैं। इस मौके पर  हापुड़ शाहरुख खान फैंस क्लब से वसीम, आबिद, मोहसीन, उजैर आलम, जैद, जीशान, आमिर मनसूर, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें