पीड़िता युवती की मां ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह विधवा है और मजदूरी कर परिवार को भरण पोषण कर रही है। गांव के एक युवक ने उसके पुत्री को शादी का झांसा देकर एवं बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब युवती द्वारा इनकार करने पर दबाव बनाने के लिए युवक ने वीडियो वायरल कर दी। जिसके कारण गांव में बदनामी हो गई। समाज के लोग उसे बुरी नजर से देख रहे हैं। इसके चलते युवती आत्म हत्या करने पर उतारू है।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में सोनू के खिलाफ खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।