फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में 13.90 किलोमीटर लंबी सात सड़कों का होगा नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सात सड़कों का नव निर्माण कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित इन कार्यों पर करीब 11.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों की कुल लंबाई 13.90 किलोमीटर है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में दो, हापुड़ में दो और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे इन मार्गों से जुड़े गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। शासन ने सभी कार्यों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

धौलाना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 सबली से रामपुर मार्ग का 1.65 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कराया जाएगा। इस पर 1.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, पिलखुवा चंडी मंदिर से खेड़पुर खैराबाद तक 1.80 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर 1.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम छज्जूपुर के कच्चे पुल से गुलावठी संपर्क मार्ग तक 1.70 किलोमीटर सड़क पर 1.46 करोड़ रुपये ग्राम सुल्तानपुर में ईदगाह से लालपुर काठीखेड़ा मार्ग की 1.40 किलोमीटर लंबाई में 1.30 करोड़ रुपये से निर्माण होगा। इन मार्गों से स्थानीय लोगों के साथ किसानों को भी अपने खेतों और कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्गों का निर्माण होगा। पावटी नानपुर मार्ग से फतेहपुर तक तीन किलोमीटर सड़क पर 2.38 करोड़ रुपये, जखैड़ा झाल से गोविंदपुरी सिंभावली रोड तक 1.35 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर 1.23 करोड़ रुपये और ग्राम सलोनी से वीरेंद्र के मकान से कटोर सलोनी लिंक मार्ग तक तीन किलोमीटर सड़क पर 2.14 करोड़ रुपये से मार्ग का निर्माण होगा।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शासन स्तर से कार्यों को स्वीकृति दी है। जल्द ही सभी कार्यों के टेंडर निकालकर निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें