परिसीमन के बाद आयी आपत्तियों को सोमवार को नगर पालिका सभागार में निस्तारण किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा आपत्तियों को सही ठहराने को लेकर हंगामे जैसी स्थिति रही। निस्तारण का कार्य देर शाम तक जारी था।
23 अप्रैल को नगर पालिका परिषद द्वारा हापुड़ के 38 वार्डों की संख्या 41 करते हुए विभिन्न मोहल्लों को परिसीमन कर अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना जारी होने के एक सप्ताह तक इस संबंध में आपत्तियों की मांग की गयी थी।
जिसे लेकर 24 अप्रैल से शनिवार तक कुल 29 आपत्तियां आयी। जिनमें से अधिकतर आपत्तियां वार्डों के आरक्षण को लेकर थी। एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान अपनी आपत्तियों के निस्तारण को लेकर मौजूद लोगों द्वारा हंगामे जैसी स्थिति रही। देर शाम तक आपत्तियों के निस्तारण का सिलसिला जारी था।