फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला अधिवक्ता से 3.10 लाख ठगे

Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रुड़की निवासी एक महिला अधिवक्ता को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हापुड़ निवासी दंपती ने तीन लाख दस हजार रुपये हड़प लिए। अधिवक्ता रुपये लेने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


जिला हरिद्वार के थाना सिविल लाइन रुड़की के गांव मिलापनगर निवासी ज्योत्सना वर्मा हरिद्वार में अधिवक्ता हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि हापुड़ के मेरठ रोड आवास विकास निवासी एक व्यक्ति उनके चैंबर पर आते-जाते थे। 21 सितंबर 2022 को आरोपी अपनी पत्नी के साथ उनके चैंबर पर पहुंचा था। उसने बताया कि वह हरिद्वार में बड़े अधिकारियों को जानता है और विवादित जमीन के मामले हल कराता है। इन दोनों ने मिलापनगर में दो सौ गज का प्लॉट पांच लाख में दिलाने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद उसने साढ़े तीन लाख रुपये बयाने के तौर पर दे दिए और बाकी बैनामे के दौरान देने की बात हुई। इसके बाद बैनामे के लिए कहा गया तो आरोपी उसे टरकाते रहे। इसके बाद उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। 28 अगस्त को वह दंपती से अपने रुपये मांगने के लिए हापुड़ पहुंच गई। आरोप है कि इन दोनों ने रुपये मांगने पर गाली गलौज शुरू कर दी और जमकर पीटा। लोगों के एकत्र होने पर दोनों ने जल्दी ही रुपये देने का आश्वासन देकर वापस भेेज दिया। दोबारा आने पर आरोपियों ने 40 हजार रुपये पेटीएम कर दिए और बाकी रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले में जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें