फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर दस लाख ठगे

Tue, 23 Jan 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पड़ोसी दंपती व उसके पुत्र ने दस लाख रुपये हड़प लिए। पहले तो आरोपी रुपये देने के लिए टरकाते रहे, बाद में जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात है। आरोप है उसके पड़ोसी दंपती का उसके घर आना जाना था। वर्ष 2021 में दंपती ने उसकी पत्नी को अध्यापक के रूप में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कर झांसे में ले लिया। जिसके बाद आरोपियों ने इसी नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी उसे नौकरी लगवाने के नाम पर टरकाते रहे। चार दिन पहले प्लॉट खरीदने के लिए उसने रुपये मांगे। लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और उससे अभद्रता की। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच एंटी फ्राड यूनिट को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें