फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Mon, 14 Nov 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में गाजियाबाद और हाुपड़ के बीच रविवार रात गोंडा निवासी एक गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची 102 नंबर एंबुलेंस ने प्रसूता को कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती करया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सोमवार सुबह प्रसूता अपनी बच्ची को लेकर पति के साथ लखनऊ रवाना हो गईं। गोंडा निवासी 28 वर्षीय शकुरनिशा अपने पति निजामुद्दीन के साथ रविवार रात सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। गाजियाबाद से ट्रेन के निकलते ही शकुरनिशा को प्रसव पीड़ा होने लगी।

ट्रेन हापुड़ पहुंचने से पहले उन्होंने बच्ची को जन्म दे दिया। ईएमटी पवन यादव व पायलेट नीरज कुमार हापुड़ जीआरपी को मामले की सूचना दे दी थी। करीब सात बजे ट्रेन के हापुड़ पहुंचते ही सूचना पर पहले से ही तैयार जीआपी ने 102 नंबर एंबुलेंस सेवा से महिला को जिला राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा निरीक्षण किया, दोनों स्वस्थ थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। दंपति किसी जरूरी कार्य से गोंडा जा रहे थे। उनके आग्रह पर डिस्चार्ज कर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें