फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में हापुड़ के दो खिलाड़ियों ने गाड़ा झंडा

Mon, 14 Nov 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में भारतीय ग्रामीण खेल महासंघ द्वारा आयोजित भारतीय ग्रामीण खेलों में हापुड़ के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के करीब पांच हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


10 नवंबर से 13 नवंबर तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चले भारतीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में हापुड़ के निशांत सैनी व कार्तिक त्यागी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें निशांत ने 100 मीटर दौड़ व कार्तिक ने लंबी कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

कोच मदन सैनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी 2017 में होने वाली विश्व ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। दोनों को कुशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में भी यह दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय ग्रामीण खेल महासंघ के अध्यक्ष महाबली सतपाल (पदमभूषण) ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हापुड़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में डा.सुदर्शन त्यागी, अशोक त्यागी, नकुल तोमर, गौरव,चमन त्यागी, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी, पुनीत शर्मा, रितिक त्यागी, लोकेश सिंह, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें