फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती की मासिक बैठक संपन्न

Sun, 27 Mar 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
संस्कार भारती की मासिक बैठक संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संस्कार भारती की मासिक बैठक में नववर्ष 2073 के स्वागत में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। ज्ञानलोक स्थित सत्यप्रकाश अग्रवाल के यहां बैठक हुई।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को एसएसवी इंटर कॉलेज में हिंदू नववर्ष पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभित विवि मेरठ-सहारनपुर कुंवर शेखर बिजेंद्र, विशिष्ट अतिति सुरेंद्र गोयल, डा. पायल होंगे। सम्मानित अतिथि डा.अंकित गोयल व ईशा गुप्ता होंगी।

मार्गदर्शन वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक उपाध्याय का होगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात से नौ बजे तक हवन, 10-11.30 बजे तक चित्रकला व आशु कविता, रंगोली, रूप सज्जा प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


बैठक में डा. शशी शर्मा को नाटकीय विद्या हेतु सम्मानित किया गया। बैठक में डा. राकेश अग्रवाल, डा. सुभाष गुप्ता, पवन नागपाल, मंगतराम, प्रदीप, राधिका, जया शर्मा, कल्पना, शिव प्रकाश, विकास, विनोद, उमेश, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें