फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शुक्रवार को होगा उद्यमी समाधान दिवस

Sun, 07 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हर शुक्रवार को उद्यमी समाधान दिवस का कलेक्ट्रेट में आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विभागों के अफसरों के समक्ष व्यापारी, उद्यमी अपनी समस्या रख सकेंगे।
विज्ञापन


थाना दिवस और तहसील दिवस की तरह अब प्रत्येक शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सुबह साढ़े दस बजे से बारह बजे तक उद्यमी समाधान दिवस लगेगा।

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रत्येक माह जिला मुख्यालय पर उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन होता है। कभी कभी 2 से 3 महीने तक भी बैठक नहीं हो पाती है।

उद्यमी समय समय पर मांग करते आ रहे हैं कि समय समय पर अफसरों के साथ बैठक होती रहनी चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि प्रत्येक शुक्रवार को कलक्ट्रेट में उद्यमी समाधान दिवस होगा।

इस निर्णय पर उद्यमी अशोक छारिया, लोकेश सिंहल, मनोज गुप्ता, सोनू चुग, प्रमोद अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र रोशे, सचिन अग्रवाल, सुनील जैन, ब्रहमानंद शर्मा, राकेश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अशोक अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें