फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शहर में नहीं पकड़े कुत्ते और बंदर, सभासद आज से हड़ताल पर

Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में बढ़ रहे बंदर और कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है। सभासदों के 20 दिन का समय देने के बाद भी अधिकारियों ने इन्हें नहीं पकड़वाया है। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार (आज) से कई सभासद पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। स
विज्ञापन


आए दिन बंदर और कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हर दिन 20 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी पालिका के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। लगातार तीन बोर्ड बैठक में सभासद इस मुद्दे को उठा चुके हैं। इसके बाद भी समाधान न होने से सभासद भी नाराज हैं। वार्डवासी सभासदों से शिकायत करते हैं, लेकिन अधिकारी हर बार टेंडर निकालने की बात कहकर टाल देते हैं। ऐसे में शहरवासियों का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

करीब 20 दिन पहले भी सभासदों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद बोर्ड बैठक में भी फिर से मुद्दा उठाया गया, लेकिन अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। उस समय भी अधिशासी अधिकारी ने एक हफ्ते में कुत्ते व बंदरों को पकड़ने का कार्य जारी होने की बात कही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को मनाने तक का प्रयास नहीं किया। सभासद अमित शर्मा मोनू, नितिन पाराशर, आदित्य सूद ने कहा कि लोगों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। लगातार सभासद गंभीरता से मुद्दा उठा रहे हैं। विकास दयाल ने कहा कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को होने की वजह से हड़ताल अब बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के बाहर शुरू होगी।
विज्ञापन


ईओ मनोज कुमार का कहना है कि कुत्ते और बंदरों की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सभासदों से भी वार्ता चल रही है। जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक काम होगा। ठेकेदार के पिता बीमार हैं, जल्द ही वह शहर में आकर कार्य करेंगे।


हड़ताल में यह होंगे शामिल

इस हड़ताल में सभासद मुकेश कोरी, नदीम जड़ोदिया, रोहताश यादव, मुशीर खान, धर्मेंद्र कुमार, सभासद पति अजय कस्तूरी, सुशील शास्त्री, संजीव वर्मा, नरेंद्र कुमार आदि शामिल होंगे। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें