फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : आज से भरे जाएंगे बीएड के परीक्षा फार्म, 18 मार्च तक होंगे जमा

Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024-26 के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म निकाल दिए गए हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं, 27 फरवरी से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों के प्रथम, द्वितीय, बैक तथा भूतपूर्व छात्रों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2025 से संबंधित छात्रों के लिए, सत्र 2023-25 द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा एवं प्रथम वर्ष बैक एवं भूतपूर्व छात्रों के लिए, सत्र 2022-24 प्रथम, द्वितीय वर्ष केवल भूतपूर्व छात्रों के लिए ही फार्म निकाले गए हैं।

ऑनलाइन फार्म व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, विलंब शुल्क भरे जाने की अंतिम तिथि 19 मार्च से 20 मार्च, परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च तक रखी गई है। इस बार विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन छात्रों को फार्म भरने में समस्या आती है वह 9258933900, 9560014153, 9560014163 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में सम विषम सेमेस्टर के छूटे प्रेक्टिकल की तिथि मार्च में घोषित होने की संभावना है।



समय से भरें परीक्षा फार्म-

बीएड के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म निकाल दिए गए हैं। छात्र बुधवार से फार्म भर सकते हैं। समस्या होने पर संबंधित नंबरों पर कॉल की जा सकती है। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें