फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Tue, 29 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राशन न मिलने पर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सादकपुरा की महिलाओं ने तीन माह से नए राशन कार्ड न मिलने और राशन न बांटे जाने से क्षुब्ध होकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया। पूर्ति निरीक्षक के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर सादकपुरा मोहल्ले की महिलाऐं पहुंची और राशन न मिलने की शिकायत कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गरीबों को जब नए राशन कार्ड और राशन का सामान नहीं बांटा जा रहा है।

महिलाओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। पूर्ति निरीक्षक अनीता वाली ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह जल्द उनकी समस्या का समाधान कराऐंगे। प्रदर्शन में गीता, बबीता, सुनीता, मिथलेश, संतोषी, आशा, कुसुम वाला, ममता, मालती, आरती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें