जेएमएस में क्रिकेट मैच के खिलाड़ी को सम्मानित करते कोच। स्रोत अकादमी
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रॉयल वॉरियर्स और हीरो हुरिकेन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में रॉयल वॉरियर्स टीम ने 14 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल वॉरियर्स के खिलाड़ी 125 रन पर ढेर हो गए। इसमें शावेज खान ने 36 रन, नासिर ने 33 रन का योगदान दिया। हीरो हुरिकेन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक त्यागी ने तीन विकेट, धीरेंद्र भाटी, मनीष भाटी, प्रशांत भाटी, नवीस ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे हीरो हुरिकेन के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन ही बना सके और मैच हार गए। रॉयल वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तालिब अली, नासिर ने दो-दो विकेट और आतिफ व साजिद ने एक-एक विकेट हासिल किया।