जिले के ग्रामीण क्षेत्र के वाशिंदों को खस्ताहाल सड़कों से जल्द निजात मिलेगी। जिला पंचायत 90 गांवों मेें तकरीबन आठ करोड़ की लागत से इंटर लाकिंग टाइल्स व खड़ंजा बिछाने का कार्य कराएगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।
ग्रामीण इलाकों की सड़कें अरसे से खस्ताहाल थी। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों के कई मर्तबा हो-हल्ला मचाने व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब जिला पंचायत ने इस ओर सुध ली है।
इसके चलते 90 गांवों में तकरीबन आठ करोड़ की लागत से सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। ग्राम पंचायत ग्राम श्यामपुर से खड़खड़ी मार्ग, ग्राम खड़खड़ी में खड़ंजा निर्माण, ग्राम श्यामपुर, जरौठी में इंटर लाकिंग टाइल्स सड़क, ग्राम दादरी से जोगीपुरा तक खड़ंजा निर्माण,
ग्राम ततारपुर में सीसी रोड निर्माण, ग्राम बनखंडा में नाला निर्माण, ग्राम हुमायूंपुर में खड़ंजा निर्माण, ग्राम भड़ंगपुर, उदयपुर, ग्राम पसवाड़ा, पलवाड़ा में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण, ग्राम पटना, ततारपुर, कोटा हरनाथपुर, मुक्तेश्वर, बिगास,
मुजफ्फरा बागड़पुर, कुराना मीरपुर, मुर्शदपुर, सालेपुर कोटला, कुराना, हरसिंगपुर, खिचरा, पिपलैड़ा, खैरपुर, पवला, जटपुरा, में इंटरलाकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य होगा।
इसके अलावा ग्राम छज्जुपूर, सिरोधन, नया बांस, सूदना, श्यामपुर में खड़ंजा निर्माण, ग्राम दस्तोई, बदनौली, अमीपुर नगौला, सरावा, दस्तोई, खेड़ा, हैदरपुर में इंटर लाकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि इन सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नियमानुसार सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।