फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री पर पहुंचा, लोग बेहाल

Thu, 12 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में मौसम का मिजाज बिगड़ा तो यदा-कदा छोड़कर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। दो-तीन की राहत के बाद मंगलवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बुधवार को सुबह बदली व बूंदाबांदी के बाद मौसम कुछ खुशगवार हुआ।
विज्ञापन


अगले ही दिन गुरुवार को पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 10 बजते ही ऐसा लगने लगा, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से हर शख्स परेशान रहा। गर्मी से पशु-पक्षी भी व्याकुल दिखे।

गुरुवार को जिले का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग घरों में छिपने को मजबूर हुए। राहगीर झुलसाती गर्मी से बचने के लिए अपने शरीर को कपड़ा,
विज्ञापन


छाते से ढक कर गंतव्य स्थान को जाते नजर आए। हाल यह रहा कि मुख्य बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।  गर्मी से निजात दिलाने के लिए नागरिकों ने जगह-जगह जल शिविर लगाकर राहगीरों को शीतल जल पिलाया। गन्ने का रस, आईसक्रीम, जूस की दुकान पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें