फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण होने की बजाए राशन डीलर नाराज होकर गया था

Sat, 29 Oct 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
राशन डीलर नाराज होकर गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपहरण की बजाए पैसे की मांग पूरी न होने से नाराज होकर राशन डीलर घर से चला गया था। उसके पिता ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब राशन डीलर की बरामदगी होने पर पुलिस रिपोर्ट लिखाने वाले पिता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सिंभावली के गांव सैना का राशन डीलर अबरार बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी बाइक और मोबाइल नहर पटरी पर जंगल में मिले थे। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था,

जिस पर पुलिस डीलर के पिता वकील अहमद की तहरीर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सदाकत खां, पूर्व डीलर महताब, सोहराब, तालिब, नफीस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात राशन डीलर गाजियाबाद के मसूरी के पास जंगल में लावारिस घूमता मिला था। मसूरी पुलिस ने उसको दबोच लिया था। सिंभावली पुलिस ने थाने में लाकर राशन डीलर से पूछताछ की तो उसने बताया कि 50 हजार की रकम न मिलने से

नाराज होकर वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गया था, लेकिन परिजनों ने क्यों मुकदमा दर्ज करा दिया इसका उसे कोई पता नहीं है।

इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि राशन डीलर के बरामद होने के बाद अब उसके पिता द्वारा लिखाई गई अपहरण की रिपोर्ट को स्पंज किया जा रहा है। गांव की पार्टीबाजी के आधार पर फर्जी मुकदमा लिखाने वाले राशन डीलर के पिता के खिलाफ धारा 182 की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें