फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के बिकेंगे पटाखे

Sat, 29 Oct 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटाखों के दामों में भी करीब 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बावजूद इसके पटाखों का क्रेज कम नहीं हुआ है। जनपद में रविवार शाम तक करीब चार करोड़ रुपये तक के पटाखे बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विक्रेताओं ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखों के दाम 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके चलते पटाखों की बिक्री भी काफी हद तक प्रभावित हो रही है। दाम ज्यादा होने से मांग निश्चित रुप से घटी है।

बिक्री के मद्देनजर यूं तो दर्जनों तरह के पटाखों की किस्में दुकानों पर मौजूद हैं लेकिन आज भी फूलझड़ी, अनार और चकरी बच्चों की पहली पसंद हैं। आकाश में रोशनी करने वाले स्काई शाट की काफी मांग है।
विज्ञापन


12 से 150 आवाज के स्काई शाट बाजार में हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक है। विक्रेताओं ने बताया कि इस बार ग्राहक लोकल की जगह ब्रांडेड पटाखे ज्यादा खरीद रहे हैं।

पटाखों के प्रमुख व्यापारी अतुल चौकड़यात ने कहा कि पटाखों के दाम बढ़े हैं लेकिन डिमांड बहुत ज्यादा नहीं घटी है। जिले में इस बार दीपावली पर करीब चार करोड़ के पटाखे बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें