फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी के साथ युवती का निकाह

Sat, 10 Aug 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और साथियों के साथ मिलकर पीटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवती की आरोपी युवक के साथ निकाह करा दिया गया है। हालांकि निकाह से पहले कोतवाली पुलिस ने युवती के परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया था कि उसकी जान पहचान सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हो गई थी। युवक ने उससे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था। वहीं शादी करने की मांग पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई करते हुए उसे घायल भी कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद ही युवती का नामजद आरोपी के साथ निकाह करा दिया गया। युवती का निकाह होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि युवती का आरोपी युवक से निकाह होने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें