हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित रोडवेज स्टैंड से बहला फुसलाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अनुबंधित रोडवेज बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अनुबंधित रोडवेज बस चालक प्रवीण निवासी नयागांव अहमदपुर पिलखुवा हालपता मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी किराए का मकान को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व उसके आठ वर्षीय पुत्र को 27 जून को बहला फुसलाकर अपने किराए के मकान पर ले गया था। आरोपी ने रात में महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके गहने भी अपने पास रख लिए थे। सीओ ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।