सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर जंगल में गई युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ग्रामीणों का आता देख आरोपी बाइक छोड़ कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार युवती शुक्रवार की दोपहर को जंगल में गई थी। वहां उसको क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी अपनी बाइक को छोड़ कर फरार हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।