फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत व वार्डों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र

Thu, 23 Jun 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
वाशिंदों को मिलेगी ई-गवर्नेंस की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायत और वार्डों में जनसेवा केंद्र  खोले जाएंगे। इससे जिले के वाशिंदों को ई-गवर्नेंस की बेहतर सुविधा मिलेगी। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को ई-गवर्नेंस योजना की बैठक में यह जानकारी अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य जिले में ई-गवर्नेंस को सुचारू रूप से लागू कराना हैं।

इसके लिए जिला एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर पर कंप्यूटर लैब की स्थापना की जा चुकी है।   उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जन सेवा केंद्रों का भ्रमण कर उनका निरीक्षण करें एवं समय-समय पर अपनी रिपोर्ट उन्हें दी जाए।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि  जिले की 273 ग्राम पंचायत और हापुड़, पिलखुवा, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर के 96 वार्डों में जन सेवा केंद्र खोले जाने है। दिसंबर तक हर हाल में यह केंद्र खुल जाएंगे।

इस कार्य के लिए विभिन्न कंपनियों के आवेदन मिले हैं। नियमानुसार उन पर विचार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिले में ई-गवर्नेन्स की बेहतर सुविधा जिले वासियों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें