फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

Sat, 06 Apr 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबा ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में बाबा रुपये, जेवर व अन्य सामान लेकर घर से फरार हो गया। पता चलने पर महिला ने बाबा से रुपये व जेवर वापस करने की मांग की। इस पर बाबा समेत तीन लोगों ने महिला को जमकर पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कस्बा कुचेसर रोड चौपला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ नहीं रहता है और परिवार को चलाने के लिए पैसा भी नहीं देता है। अक्तूबर 2023 को आरोपी बाबा सुरेंद्र गिरी ने उसे भंडारे में सेवा करने के लिए बुलाया और यहां उससे दवाई का काम सीखने के लिए कहा। उसने दो माह तक आरोपी के साथ काम सीखा। आरोपी ने उससे शादी कर बच्चों को साथ रखने और हमेशा साथ देने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर पर रहकर दवाओं का काम करने लगा।

एक दिन आरोपी ने उसे अपने पुत्र के दाखिले के लिए मेरठ भेज दिया। वापस आने पर उसने देखा तो आरोपी यहां नहीं था और घर से रुपये, जेवर, दवाई व अन्य सामान लेकर फरार हो चुका था। उसने आरोपी की तलाश की तो आरोपी कस्बा में एक मकान में रहता हुआ मिला। उसने अपने रुपये, जेवर आदि सामान वापस करने की मांग की तो आरोपी बाबा, मकान मालिक मुकेश व इसकी पत्नी ने उसे जमकर पीटा। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर बाबा समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें