फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रीपेड मीटर बना सिरदर्द, 11,256 उपभोक्ताओं के बिल में निगेटिव बैलेंस

Tue, 27 Jan 2026 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रीपेड मीटर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। जिले में 11,256 उपभोक्ताओं के बिल पुरानी बकायेदारी (करीब 3.55 करोड़) के चलते निगेटिव में चले गए हैं। ऐसे में रिचार्ज के दौरान 75 से 90 फीसदी राशि की उन्हें बिजली मिल रही है। 10 से 25 फीसदी तक की राशि समायोजन में खर्च हो रही है। राजस्व वसूली में तेजी न आने के कारण निगम के अधिकारी इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के तीनों डिवीजन में करीब 3.25 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगे हैं। अब डिजिटल मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 14 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें 12 हजार से अधिक प्री पेड कर दिए गए हैं। प्री-पेड की प्रक्रिया शुरू होते ही 11,256 उपभोक्ताओं के बिल निगेटिव में पहुंच गए हैं। दरअसल, इन उपभोक्ताओं पर 3.55 करोड़ रुपये का पिछला बकाया है। ऐसे में मीटर रिचार्ज करने पर पैसा पुरानी बकायेदारी में ही समायोजित होने का खतरा बन गया है।

हालांकि, स्थानीय अधिकारियों के पत्राचार के बाद इस प्रक्रिया में संशोधन हुआ है। अब रिचार्ज करने पर पूरी राशि पुरानी बकायेदारी से समायोजित नहीं होगी, बल्कि 10 से 25 फीसदी ही समायोजित होगी, बाकी राशि रिचार्ज में काम आ जाएगी। मीटर बदलने से जिन उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि पुराना बिल खत्म हो जाएगा। उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




इस तरह समायोजित होगी राशि

पुराना बकाया प्रत्येक रिचार्ज पर समायोजित राशि



10 हजार तक 10 फीसदी

10 से 15 हजार 15 फीसदी



15 से 20 हजार 20 फीसदी

20 हजार से अधिक 25 फीसदी



(नोट : यह राशि घरेलू श्रेणी पर लागू होगी, अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए प्रत्येक रिचार्ज से बकाये के विरुद्ध 25 फीसदी राशि समायोजित होगी।)

कनेक्शन काटने से पहले तीन बार देंगे सूचना



प्रीपेड के बचे बैलेंस व पोस्ट पेड बकाया की जानकारी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से प्रत्येक माह की शुरूआत व रिचार्ज का 30 फीसदी, 10 फीसदी, शून्य बैलेंस होने पर विच्छेदन से पहले तीन बार सूचित किया जाएगा।

अवकाश के दिन नहीं कटेगा कनेक्शन



प्री-पेड परिवर्तन के बाद उपभोक्ता को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा। बैलेंस समाप्त होने के बाद भी तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। शाम छह बजे से सुबह आठ बजे के बीच, ग्रेस पीरियड के दौरान, इमरजेंसी क्रेडिट अवधि, सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को प्री पेड कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर मिलेंगी ये सुविधाएं



* मासिक, दैनिक व हर घंटे की खपत।

* पोस्ट पेड बकाया व प्री पेड बैलेंस।



* बकाया भुगतान एवं प्री पेड रिचार्ज।

* मासिक बिल एवं मासिक प्री पेड का विवरण।



* दैनिक रूप से कटी धनराशि का विवरण

* शिकायत दर्ज करना।



तीनों डिविजन में मीटर उपभोक्ताओं की संख्या-

डिविजन उपभोक्ताओं की संख्या



हापुड़ 1,03,550

पिलखुवा 98,366



गढ़मुक्तेश्वर 1,03,735

कोट -



प्रीपेड मीटर वाले जिन उपभोक्ताओं के बिल निगेटिव में आ रहे हैं। वह समय से रिचार्ज कराएं। रिचार्ज के दौरान पूरा पैसा पुरानी बकायेदारी में खर्च नहीं होगा। बल्कि दस से 25 फीसदी ही समायोजित किया जाएगा। बाकी राशि से उन्हें बिजली मिलेगी। - अशीष कौशल, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें