फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वायरल से मरीजों की गिर रहीं प्लेटलेट्स

Tue, 27 Jan 2026 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तापमान के उतार चढ़ाव से मरीज बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पांच दिन तक बुखार रहने से मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। इससे शरीर में काफी कमजोरी हो जाती है। इसके साथ ही पेट का संक्रमण भी मरीजों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को बुखार के 700 से ज्यादा मरीज आए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव ने बताया कि बदलते मौसम में अक्सर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इस कारण बीमारियां तेजी से चपेट में लेती हैं।

इन दिनों डेंगू, मलेरिया का असर नहीं है, बल्कि वायरल बुखार मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है। जिन मरीजों को पांच दिन तक बुखार बना रहता है, ऐसे मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। सही उपचार लेने पर मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज ऐसे भी आए हैं, जिन्हें बुखार के बाद पेट दर्द की समस्या सता रही है। ऐसे मरीजों को खान पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शरीर के बीमार पड़ने पर पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए फास्ट फूड आदि का सेवन कतई न करें, बल्कि नियमित दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान-

* बुखार होने पर झोलाछापों से दवाएं लेकर न खाएं।

* शरीर को आराम दें, बुखार होने पर कार्य न करें।

* संतुलित भोजन करें, फास्ट फूड का सेवन न करें।

* एल्कोहल और धूम्रपान के सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें