फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिन में थोड़ी राहत, शाम होते ही सांसों पर बढ़ा संकट

Mon, 03 Nov 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार दिन में हवा का गुणवत्ता में मामूली सुधार होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम तक जैसे ही वाहनों का दबाव और धूल के कणों की मात्रा बढ़ी तो सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई। शहर की हवा फिर से जहरीली हो गई। वायु प्रदूषण 331 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में प्रदूषण ने इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिन और रात में जिले का अधिकतम एक्यूआई 361 के आसपास दर्ज हुआ। हालांकि, सोमवार की सुबह प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ, लेकिन पूरी तरह से राहत नहीं मिली। सुबह सात बजे एक्यूआई 314 अंक पर दर्ज हुआ। सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। गले में खराश और बार-बार खांसी उठ रही थी। शाम होते ही एक्यूआई 331 तक पहुंच गया। सड़कों से उड़ती धूल के कारण ऐसा हुआ। वहीं, प्रदूषण की इस स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग निष्क्रिय पड़े हैं। मुख्य मार्गों तक पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। यहां तक कि ग्रेप के दूसरे चरण की पाबंदियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं।
-
मास्क लगाकर निकल रहे लोग
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से साफ है कि लोगों की चिंता बढ़ रही है। लोग मास्क लगाकर घरों से निकल रहे हैं। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर कूड़ा और खुले में निर्माण सामग्री पड़ी रहती है।
विज्ञापन


सोमवार को वायु प्रदूषण की स्थिति

समय एक्यूआई
रात एक बजे 310
रात तीन बजे 308
सुबह पांच बजे 312
सात बजे 314
नौ बजे 312
11 बजे 309
दोपहर एक बजे 311
दोपहर तीन बजे 323
शाम पांच बजे 331
नोट : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार।

कोट -
रविवार के मुकाबले सोमवार को एक्यूआई कम हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से सख्ती के आदेश दिए गए हैं। जिले में अभी गंगा मेले के कारण वाहनों का संचालन जारी है। छह नवंबर से प्रदूषण का स्तर तेजी से कम होगा। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें