फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थाने में मुंशी को पीटा, सरकारी दस्तावेज भी फाड़े

Thu, 25 Jan 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर में पति-पत्नी व प्रेमी के बीच विवाद को शांत कराने आए थाने के मुंशी को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं मुंशी के हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज को भी फाड़ दिया। मुंशी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित मुंशी विवेक कुमार ने बताया कि 23 जनवरी की रात दस बजे वह थाने पर मौजूद था। इसी बीच गांव नरैना निवासी महिला अपने पति से झगड़ा कर थाने आ गई। महिला का प्रेमी और दोनों पक्षों के अन्य लोग भी थाने में आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष जोर-जोर से चिल्लाकर बात करने लगे। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने लगी। इसका विरोध करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो लोग नहीं माने और उल्टे उसे ही जान से मारने की धमकी व गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने मुंंशी के हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। शोर सुनकर थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मुंशी को बचाया। इस दौरान उसे काफी चोट आई हैं। मुंशी ने भूपेंद्र, जोनी उर्फ अनुज, आलोक, पुनीत, विवेक निवासीगण गांव नरैना और सुनील, सूखा, दानवीर, अजीत, गौरव, अजय फौजी निवासीगण गांव अजयनगर जफरपुर, ककोड़ जिला बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आठ फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें