फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने वाहनों को रोका, लगा जाम

विज्ञापन
छिजारसी टोल के पास वाहनों को रोकती पुलिस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास हाईवे-9 पर भीषण जाम लगा है। गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को टोल प्लाजा के पहले यूटर्न पर रोके जाने के कारण जाम लगा है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के हाईवे से गुजरने के कारण पुलिस द्वारा वाहनों को रोका जा रहा है।

सावन माह से तीसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त ब्रजघाट के पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए है। बड़ी संख्या में शिव भक्त ब्रजघाट, अमरोहा, मुरादाबाद की ओर हाईवे पर आवागमन कर रहे है। जिसके चलते पुलिस ने गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को टोल से पहले यू टर्न पर रोकना शुरू कर दिया है। पुलिस वाहनों को मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल या मसूरी, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बदायूं होते हुए मुरादाबाद को भेज रही है। बड़े एवं छोटे वाहनों को रोक पूछताछ करने एवं यू टर्न कराने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा है। जिसके कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को उमस भरी गर्मी में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हाईवे पर बड़ी संख्या में कावड़ियों के गुजरने के कारण वाहनों को टोल प्लाजा से पहले रोक, यू टर्न करा वापस भेजा जा रहा है। जिसके कारण हाईवे पर जाम के हालात बने हैं। वाहनों को सोमवार शाम तक रोका जाएगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें