फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: पटाखों जैसी आवाज निकालती बुलेट सीज, भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

Mon, 09 Feb 2026 11:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
भाकियू टिकैत युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरोडा मोड़ पुल के पास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पटाखों जैसी तेज आवाज निकाल रही बुलेट बाइक को रोककर सीज किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। भाकियू टिकैत युवा संगठन के जिला महासचिव कुलदीप राठी ने पुलिस पर संगठन के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और बेइज्जती करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का करीब एक घंटे तक घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बताया गया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका, जिसकी बुलेट बाइक से तेज आवाज निकल रही थी। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए बाइक को सीज कर दिया। वहीं युवक ने खुद को भाकियू का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह अपने रिश्तेदार की बुलेट बाइक लेकर केवल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू टिकैत युवा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिला महासचिव कुलदीप राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ता इब्ने हसन, हिमांशु, नवीन और इमरान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चले घेराव के दौरान इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि वाहन चेकिंग अभियान नियमों के तहत चलाया जा रहा है और तेज आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं भाकियू टिकैत युवा संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यकर्ता के साथ हुई अभद्रता बक्सा नही जाएगी, पुलिस ने अनावश्यक बाइक सीज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें