फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला फर्जी निकला

Sat, 09 Dec 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। खेड़ा गांव में युवक की हत्या की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। आनन फानन में मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा और एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लेकिन मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर सूचना दी कि गांव के कुछ युवकों ने उसके पुत्र पीटकर हत्या कर दी है। कंट्रोल रूम से सूचना जारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस को हाईवे एवं अन्य रास्तों पर खड़ा कर सभी वाहनों की सघन चेकिंग के आदेश दिए और फोन पर पल-पल की जानकारी लेने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल की जांच में मामला फर्जी मिला

एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर हत्या की सूचना देने वाले व्यक्ति के पुत्र के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई थी। किसी एक व्यक्ति ने उसे जाकर पुत्र की हत्या करने की सूचना दी, जिस पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी थी, जांच में मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें