फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल

Mon, 30 Sep 2024 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों के पास से नशीली दवा का इंजेक्शन, तमंचे, कारतूस, बाइक और पशु कटान के औजार भी मिले हैं।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम गंदू नंगला-वैठ मार्ग पर खागौई तिराहे के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गंदू नंगला की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बाइक खागौई जाने वाले रास्ते पर मोड़ दी और भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, तो बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी बीच एक युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसके साथी ने खेतों में छिपकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया।

निराश्रित पशुओं को बनाते थे निशाना

घायल बदमाश मलवा उर्फ भूरा निवासी गांव राधना थाना किठौर जनपद मेरठ ने बताया कि वह लोग निराश्रित गोवंशों को निशाना बनाते थे। जो नशे की दवा का इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद कटान कर उनका मांस बेचते हैं। वहीं उसके साथी जियाउल निवासी मजीदपुरा हापुड़ ने बताया कि नशे के इंजेक्शन वह जनपद मेरठ के गांव हर्रा निवासी सलीम से खरीदते हैं। वहीं मांस उसी को बेच देते थे।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि भूरा, जियाउल और सलीम के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 3(5), आयुध अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है। वहीं सलीम की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें