फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सूटकेस में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 05 Dec 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रामा अस्पताल के सामने गन्ने के खेत में सूटकेस से मिले शव की पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। जांच अब कपड़ों, सूटकेस की क्वालिटी, कपड़े की सिलाई और शव की उम्र के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने मौके से चारों तरफ बने रास्तों और पगडंडियों को दोबारा खंगाला है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस किस दिशा से ला कर फेंका गया होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कुछ दूरी तक घसीटने के निशान मिले थे। इसके आधार पर पुलिस ने खेत मालिक और आसपास के लोगों से फिर से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार युवती की उम्र अनुमानित आंकी जा रही है। यही कारण है कि टीमों ने गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ में दर्ज नाबालिग गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान बढ़ा दिया है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पुलिस अब तक दो सौ से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। पुलिस कई जिलों से लगातार सूचनाएं जुटा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पहचान स्पष्ट नहीं होती, तब तक पूरे मामले की कड़ी जोड़ना मुश्किल है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें