फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ट्रेन हादसे में मौत के बाद शव के साथ हंगामा, कंबल कारोबारी पर हत्या का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 09:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
Hapur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम जीएस रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अशोक नगर निवासी अर्जुन शर्मा की मौत के बाद शुक्रवार को मामला गर्मा गया। दोपहर में परिजन शव को एक कैंटर में रखकर गांधी रोड स्थित टेक्सटाइल फर्म ले जाने निकले, पर पुलिस ने उन्हें मोहल्ला डबरिया में रोक दिया। यहां परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर धौलाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन अशोक नगर पहुंचकर सड़क पर बैठ गए और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि गांधी रोड स्थित अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोदी की जर्नादन टेक्सटाइल फर्म में अर्जुन करीब पैंतीस वर्ष से कंबल ढुलाई की नौकरी कर रहा था, वहीं के मालिक व उनके पुत्र ने उस पर लाखों रुपये के सामान की चोरी का दबाव बनाया था। 

परिजनों का कहना है कि गुरुवार को दिनभर फर्म मालिक कई बार पुलिस के साथ घर पहुंचा और पिता के न मिलने पर उनके चाचा मनोज शर्मा को साथ ले गया। मृतक के बेटे विनय शर्मा ने बताया कि शाम को फर्म मालिक का फोन आया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली, जबकि उस समय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शुरुआत में शव को अज्ञात बताया था, जिसके कारण परिजन इसे संदिग्ध मौत मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। शाम तक परिजन फर्म मालिक लक्ष्मी नारायण की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। शाम तक पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास करती रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद शाम को परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस ने कंबल कारोबारी लक्ष्मीनारायण मोदी व पुत्र अंकुर गोयल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जांचा जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें