कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड जवाहर गंज के समीप से लूट के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से दो हजार रुपये की नगदी व एक तमंचा बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस रेलवे रोड पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली की रेलवे रोड पर जवाहर गंज के समीप एक बदमाश लूट की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो हजार रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम शाहनवाज निवासी सिकंदर गेट हापुड़ बताया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 11 अगस्त को रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूट की थी। इसके अलावा दूसरी घटना को उसने छह अगस्त को अंजाम दिया।
बदमाशों ने लूट का प्रयास करते हुए फायरिंग भी की थी। जिसके चलते उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।