फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कें बनी पार्किंग स्थल

Sat, 12 Nov 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पार्किंग स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के बाजारों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से बुरा हाल है। प्रमुख बाजारों और बैंकों के बाहर गाड़ी पार्क कर देने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। यातायात माह में शहर का यातायात रोज बेपटरी हो रहा है।
विज्ञापन


साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा होने के कारण लोगों को जाम से दो चार होना पड़ रहा है। इन वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी शून्य रहती है।

जिले में पिछले 11 दिनों से यातायात माह चल रहा है। इसके बाद भी शहर में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के विभिन्न चौराहों पर थ्रीव्हीलर, प्राइवेट बस, रोडवेज बस आदि खड़े होकर जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


यातायात पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इतना ही नहीं गढ़ रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर प्रमुख बाजारों में पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। साथ ही बैंकों के बाहर भी सड़क पर ही बाइक या अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं।

सड़क संकरी होने से पैदल चलने वाले लोग भी परेशान होते हैं। वहीं, यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि समय समय पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।

पार्किंग की समस्या से निजात के लिए पुलिस प्रयासरत है। ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि पार्किंग को लेकर जमीन तलाशी जा रही है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें