फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर व एसओजी टीम की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ सदर स्तुति सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि मोदीनगर रोड पर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग की दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बाइक सवार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बाइक सवारों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों बाइक सवारों की पहचान मोबीन कुरैशी उर्फ मोबीन मूंछ व सुलेमान निवासीगण मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना कोतवाली गंज जिला रामपुर के रुप में हुई। पुलिस की गोली लगने से मोबीन कुरैशी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक व अवैध असलाह बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि मोबीन कुरैशी शातिर किस्म का अपराधी है। जोकि जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसपर बुलंदशहर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं, गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के जानकारी अन्य जनपदों व थानों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें