फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कपूरपुर थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पशु कटान के उपकरण भी बरामद किए है।
विज्ञापन

थाना कपूरपुर पुलिस बझैड़ा नहर बंबे के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायर कर दिया। पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई कर छह पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम आदिल, फरियाद, यामीन, आरिफ, शाह मोहम्मद व सुल्तान निवासी गांव बझैड़ा कलां थाना कपूरपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, पशु कटान के उपकरण, दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें