फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध रूप से शीरे का व्यापार करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आबकारी पुलिस ने अवैध रूप से शीरे का भंडारण करने और व्यापार करने के आरोप में भाजपा नेता मोहित सिंहल को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली पुलिस को सौंपा है। आरोपी के कब्जे से 240 क्विंटल शीरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हिमांशु कर्दम आबकारी निरीक्षक ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ शीरा नियंत्रण अधिनियम व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी के कब्जे से शीरे के 2 कच्चे पिट बरामद की गई हैं। जिसकी कुल मात्रा लगभग 240 क्विंटल बताई गई। जिसमें खंडसारी का शीरा बताया जा रहा है। इसका नमूना सील कर जांच के लिए क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला मेरठ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शीरा चीनी मिल का था। जिसका अवैध रूप से भंडारण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें