फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की पिटाई कर नकदी छीनी

Sun, 16 Jun 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुराने हाईवे पर गांव सिखेड़ा में स्थित जिला पंचायत सदस्य के पति के पंप पर पेट्रोल के रुपये मांगने पर युवक ने अपने साथियों के साथ सेल्समैन की पिटाई कर हजारों की नकदी छीन ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हापुड़ जिला पंचायत के वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य रुचि यादव के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर पाल यादव का सिखेड़ा गांव में पेट्रोल पंप है। जिस पर गांव नयाबांस निवासी रितिक वाल्मीकि सेल्समैन है। जिसने रविवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि दोपहर के समय वह पंप पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वहां पहुंचा। पेट्रोल डलवाने के बाद उसने केन में डीजल देने के लिए कहा, तो उसने पेट्रोल का भुगतान देकर दूसरी मशीन से डीजल लेने को कहा। जिस पर गुस्साए युवक ने अभद्रता की। उस समय तो आरोपी वहां से चला गया, जिसके कुछ ही देर बाद आने पांच साथियों के साथ वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जिन्होंने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे की बट से पिटाई कर घायल करते हुए उसके पास मौजूद 42 सौ रुपये की नकदी भी छीन ली। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। पेट्रोल पंप की फुटैज खंगाली जा रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें