फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 16 Jun 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की सुबह नगर के कुछ लोग राष्ट्रीय राजमार्ग स्याना चौराहे पर घूमने के लिए गए थे। जहां उन्होंने ओवरब्रिज के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। जिसके सिर, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर शिनाख्त नहीं हो पाई। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक की सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें