फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होली पर घर लौटेंगे लोग, कल से बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली पर दूर दराज रहने वाले लोग शनिवार से घरों की तरफ लौटने लगेंगे। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत दिलाने का दावा किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ने के साथ ही निगम के दावों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

हापुड़ जिले से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 131 बसों का संचालन होता है। जिले के लोग बाहरी राज्यों और जिलों में नौकरी, व्यवसाय करते हैं तो जिले में दूसरे राज्यों और जिलों के लोग काम करते हैं। परिवार से दूर रहने वाले लोग प्रमुख पर्व घर लौटकर परिवार के साथ मनाते हैं।
त्योहार पर बसों में उमड़ने वाली भीड़ को राहत दिलाने के लिए परिवहन निगम द्वारा सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की गई है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक सभी मार्गों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि दस दिन तक सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके लिए सभी कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है और साथ ही प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। निगम द्वार यात्रियों को राहत दिलाने की तैयारी पूरी है, कल से सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें