गढ़मुक्तेेश्वर। नगर के मोहल्ला मंडी चौक निवासी शिव कुमार ने कोतावली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह 27 नवंबर को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोगों के साथ नोएडा गए हुए थे। जहां से एक दिसंबर को वह परिजनों के साथ घर लौटे। घर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने घर में घुसकर कमरों के ताले तोड़ लिए। चोर अलमारी व संदूक में रखी 40 हजार रुपये की नकदी, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।