फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ठप रही इंटरनेट सेवा

Tue, 11 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
internet service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयदशमी के दिन पिलखुवा सब डिवीजन की इंटरनेट सेवा पांच घंटे तक ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को कामकाज निपटाने में खासी परेशानी हुई। साथ ही उपभोक्ता सोशल साइट्स पर एक-दूसरे को बधाई नहीं दे सके।
विज्ञापन


मंगलवार को विजयदशमी होने के कारण सुबह से ही लोग एक-दूसरे को बधाई देने में लगे थे। करीब 9:30 बजे पिलखुवा डिवीजन की इंटरनेट सेवा  ठप हो गई। इससे लोग ट्विटर, फेसबुक आदि पर एक दूसरे को बधाई नहीं दे सके। परेशान उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के दफ्तर में फोन मिलाया तो कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।

दोपहर करीब ढाई बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हुई। उपभोक्ता संजय प्रजापति और सोनू किंग ने बताया कि इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण उन्हें दोस्तों को बधाई देने के लिए मोबाइल से मैसेज भेजने पड़े। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें