फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सभासदों के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

Sat, 27 Jul 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को चार सभासदों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सभासदों पर सफाई कर्मचारियों के खिलाफ गलत भ्रांति फैलाने का आरोप है। मामले में डीएम को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल पंवार ने कहा कि चार सभासदों द्वारा विभिन्न माध्यमों से सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नगर वासियों में भ्रांति फैलाई जा रही हैं। सभासदों का यह आरोप गलत है कि शहर में सफाई के लिए कर्मचारी संख्या में ज्यादा हैं। शहर में सफाई के लिए अपने कार्यस्थल पर नहीं आते हैं। जबकि, इन्हीं सफाई कर्मचारियों ने पूरे शहर में सफाई का बीड़ा उठाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सभासद आए दिन महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों को वर्तमान में उचित उपकरण भी मिल रहे हैं। जबकि, यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कर्मचारियों को सफाई के लिए उपकरण तक नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सभासद के पति क्षेत्र में कर्मचारियों को परेशान करते हैं। जबकि, उन्हें क्षेत्र में कर्मचारियों से सभासद के पति होने के नाते कुछ बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने संबंधित सभासदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अन्यथा, कर्मचारी धरना व प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम ने कहा कि कर्मचारियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान जितेंद्र, राजू, ललित कुमार बाल्मीकि, गीता देवी, पीयूष मंडोढिया, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, बेबी देवी, कांता देवी, मोनू कांत, सत्यप्रकाश, विनय, शेखर, अनीता देवी, आशा देवी, लालाराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।



ज्ञापन में किसी सभासद का नहीं था नाम

ज्ञापन में कर्मचारियों ने किसी सभासद का नाम उजागर नहीं किया है। ऐसे में 41 में से कर्मचारी किन सभासदों को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं। यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें