ससुरालियों ने नवजात के साथ बहू को मारपीट कर घर से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
दहेज में बाइक और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नवजात के साथ बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित चार को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी इकरामुद्दीन ने थाना सिंभावली में तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गुलफशां का निकाह 10 अक्टूबर 2015 में सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और एक प्लॉट की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं।
दस दिन पहले ही उनकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। इकरामुद्दीन का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं। बुधवार दोपहर एक बार फिर आरोपियों ने गुलफशां के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
जानकारी मिलते ही वह बक्सर पहुंचा, वहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इकरामुद्दीन ने दामाद, सास, ननद और नंदोई को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।