फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को हमारा गठबंधन रास नहीं आया: गुलाम नबी

Mon, 06 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यूपी में गठबंधन भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए किया है। हमने तो बसपा अध्यक्ष मायावती को भी गठबंधन में आने का न्यौता दिया था। उन्हें गठबंधन पसंद नहीं है। वो तो मंच पर भी अकेले ही बैठना पसंद करती हैं।
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद सोमवार शाम हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात में प्रत्याशी गजराज सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी लोग गलत नहीं हैं। वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी सबसे बेहतरीन नेताओं में से थे।

उनके समय पार्टी में सद्भाव था। अब भाजपा पहले वाली नहीं रही, अब केवल धर्म की राजनीति करती है। यह मुल्क को जोड़ना नहीं तोड़ने का काम कर रही है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आज तक टोपी नहीं लगाई। आज तक रोजा इफ्तार में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


अब भाजपा केवल धर्म की बुनियाद पर देश में काम कर रही है। ऐसी पार्टी देश में सद्भाव के लिए खतरा है। सभा में मौजूद राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा ने कहा कि गजराज सिंह को पांचवी बार विधायक चुनकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करें।

जनसभा में प्रत्याशी गजराज सिंह, विजय गोयल, अयाजुद्दीन, अफजल मलिक, तनवीर अख्तर, अलमा निम, किशन सिंह तोमर, राजेश शर्मा, जुनैद, बदरुद्दीन कुरैशी, हसीन अहमद, निखिल वत्स, सादाब सैफी, विक्की शर्मा, मुसर्रफ चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें