फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन स्माइल : बागेश्वर से गायब चार मासूम बरामद

Tue, 19 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बागेश्वर से गायब चार मासूम बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑपरेशन स्माइल के तहत कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर इलाके से गायब दो सगे भाइयों सहित चार बच्चों को मेरठ रोड से बरामद किया है। पुलिस ने इन मासूमों को बाल कल्याण समिति और लापता के बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि लापता बच्चों की तलाशी के लिए मंगलवार को चलाए ऑपरेशन स्माइल चलाया गया। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को ऑपरेशन स्माइल के तहत मेरठ रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के पास से चार किशोरों को बरामद किया गया।

यह किशोर बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ करने पर किशोरों ने बताया कि वह उत्तराखंड के बागेश्वर के टीढ़ बाजार के रहने वाले हैं। किशोरों की पहचान सूरज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह पुत्र बलवंत सिंह, मनोज सिंह पुत्र बलवंत सिंह, कपिल सिंह पुत्र मोहन के रूप में की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें