फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली संविदा चालक ने बस अड्डे में मचाया उत्पात

Tue, 19 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की बसों में तैनात संविदा चालक ने टल्ली होकर बस अड्डे में खूब उत्पात मचाया। निगम कर्मियों ने उसे शांत की कोशिश की तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। एआरएम ने चालक को फटकार लगाकर संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अफसरों ने नशे की हालत में चालक/परिचालकों को बसें न चलाने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन स्थानीय डिपो की बस में तैनात संविदा चालक जीवन सिंह आए दिन शराब के नशे में गाड़ी चलाता था।

इस संबंध में एआरएम को शिकायत मिली तो चालक पर नजर रखनी शुरू कर दी गई। चालक शराब के नशे में धुत होकर बस अड्डे में पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे बस न चलाने की बात कही। इस पर वह भड़क गया और कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एआरएम ने चालक को कड़ी फटकार लगाई। शराब के नशे में धुत होकर बस चलाने की शिकायत मिलने पर एआरएम ने चालक की संविदा समाप्त कर दी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि नशे की हालत में कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शराब का सेवन करते पकड़ में आए संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें